सोनभद्र, अगस्त 2 -- Sonbhadra News: म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के कस्बा स्थित एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन की ओर से संचालित एकल ग्राम विकास केंद्र म्योरपुर-रेणुकूट में रविवार को किसान गोष्ठी का आयोजन कर किसानों को निःशुल्क फलदार एवं वनदार कलमी पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीण परिवारों में घरेलू पोषण वाटिका विकसित करना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्मनाद और गायत्री मंत्र से हुई। इसके बाद समिति अध्यक्ष अमरकेश सिंह ने किसानों को जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, जैव संरक्षण तथा पौधों के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घर के आस-पास फलदार पौधे लगाने से परिवार को ताजे और पौष्टिक फल मिलेंगे। इससे ग्रामीण परिवारों की पोषण संबंध...