सोनभद्र, सितम्बर 16 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। उप कृषि निदेशक की अध्यक्षता में बुधवार को किसान दिवस की बैठक विकास भवन सभागार में हुई। इसमें किसानों की समस्याओं के साथ कृषि विभाग की योजनाओं, बीज वितरण, उर्वरक उपलब्धता, फसल बीमा और सिंचाई व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि जिले में तोरिया एवं सरसों के बीज का सामान्य वितरण और बीज मिनीकिट का वितरण किया जा रहा है। किसान कृषि विभाग के पोर्टल के माध्यम से बीज बुक करा सकते हैं। उन्होंने ने बताया कि जिले में यूरिया एवं डीएपी उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसानों को रेशम विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि विभाग से प्रशिक्षण प्राप्त कर रेशम उत्पादन से आय अर्जित की जा सकती है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: किसान दिवस में उठे ...