सोनभद्र, अक्टूबर 25 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।किशोरी के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 22 अक्टूबर की रात करीब आठ बजेकिरबिल निवासी राजेश्वर उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया। परिजनों ने अपने स्तर से तलाश की तो किशोरी सरडीहा रोड पर मिली। इसके बाद पिता उसे घर ले आए और पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने किरबिल निवासी राजकेश्वर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पड़ोसी युवक ने किशोरी को किया अगवा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...