सोनभद्र, अगस्त 31 -- Sonbhadra News: डाला। स्थानीय चौकी क्षेत्र के डाला चढ़ाई स्थित एक किराना दुकान का दरवाजा तोड़कर चोरों ने सोमवार की बीती रात दुकान में रखा पूरा सामान चोरी कर लिया। पीड़ित से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया। पीड़ित दुकानदार दीनानाथ केसरी ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह रविवार की शाम साढ़े आठ बजे दुकान में ताला बंद करके पीछे अपने घर में सोने चले गए। सुबह आकर देखा तो दुकान का दरवाजा टूटा पड़ा था अंदर जाकर देखा तो दुकान के अंदर रखा सारा सामान चोरी हो गया था कुछ भी नहीं बचा। उन्होंने बताया दुकान में रखा बिस्किट, आटा, चावल, रिफाइन, गुड़, दाल, गुटखा आदि लगभग 50 हजार कि चोरी हो गई। यही दुकान मेरे पूरे परिवार के जीवकोपार्जन का साधन था और कोई जरिया नहीं है। इस संबंध में चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी ने बताया कि...