Sonbhadra News: किराए के कमरे में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
सोनभद्र, सितम्बर 3 -- Sonbhadra News: रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय चौकी क्षेत्र के हिंडालको सेकंड प्लांट आवासीय परिसर के समीप किराए के कमरे में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार की सुबह साथ में रहने वाले मजदूरों ने उसे जगाने का प्रयास किया तो वह मृत मिला। युवक पिछले कई महीने से रेणकूट में रहकर मजदूरी कर कार्य करता था। पिपरी थाना प्रभारी राजेश चौबे ने बताया कि मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के सैमनगर, ताहीरपुर निवासी राजू मंडल पुत्र रोमिन मंडल के रूप में हुई है। बताया कि राजू मंडल पिछले कुछ माह से रेणुकूट में रहकर मजदूरी का कार्य करता था और अन्य मजदूरों के साथ किराए के कमरे में रहता था। साथ रहने वाले मजदूरों के अनुसार मंगलवार की रात राजू ने अन्य साथियों के साथ खाना-पीना खाया और इसके बाद सभी लोग सोने चले गए। बु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.