Sonbhadra News: किरवानी में जल संरक्षण की दिलाई गई शपथ
सोनभद्र, अगस्त 8 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत किरवानी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यदायी संस्था जीवीपीआर इंजीनियर लिमिटेड के कर्मचारियों ने हर घर नल से जल योजना को सफल बनाने और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जलार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों,समाजसेवी सहित विद्यालय के अध्यापक, अध्यापिकाओं, छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने जल को देवता मानकर जल स्रोतों पर पूजा-अर्चना की और जल अर्पण किया। जीवीपीआर के जनसंपर्क अधिकारी आशीष पांडेय ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर ग्रामीण घर में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। साथ ही पानी की बर्बादी रोकने, वर्षा जल संचयन और सो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.