सोनभद्र, सितम्बर 23 -- Sonbhadra News: दुद्धी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर 25 सितंबर को डीसीएफ कॉलोनी स्थित एक होटल में भव्य काव्य संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ रात आठ बजे होगा। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पं. दिलीप कृष्ण भारद्वाज होंगे। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. संतोष सिंह और डॉ. सुमन राव उपस्थित रहेंगी। काव्य संध्या में डॉ. लखन राम जंगली, कौशल्या कुमारी, कौस्तुभ राज यादव, यथार्थ विष्णु, सोमेश चंद्र पीयूष, धर्मराज ठाकुर, अमन भदौरिया और आकाश अगम समेत कई कवि-कवयित्रियां काव्य पाठ करेंगी। कार्यक्रम का आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच दुद्धी के तत्वावधान में किया जा रहा है। मंच के पदाधिकारियों ने नगरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर काव्य संध्या को सफल बनाने की अपील क...