Sonbhadra News: कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक घायल
सोनभद्र, जुलाई 16 -- Sonbhadra News: डाला। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा में कार और बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। घायल युवक को पीआरवी पुलिस ने चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया।बुधवार की रात्रि करीब एक बजे थाना क्षेत्र के गुरमुरा मुख्य मार्ग पर कार महिन्द्रा एसयूवी डाला की तरफ आर ही थी, इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार 43 वर्षीय जीत नारायण पुत्र लाल मन निवासी सेमरी मिर्जापुर गंभीर रूप घायल हो गया। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने सूचना चोपन पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस घायल युवक को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.