सोनभद्र, सितम्बर 22 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मंगलवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। डीआर ड्रीम के पास सड़क पर बने कट से रास्ता पार करते समय वाराणसी की ओर से आ रही कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मानपुर निवासी 62 वर्षीय नारसिंह पटेल पुत्र रमाशंकर सिंह पटेल प्रभारी मंत्री के डीआर ड्रीम स्थित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। होटल के पहले सड़क पर बने कट को पार करते समय कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी मिलते ही हिन्दुआरी चौकी प्रभारी विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल मेडिकल कॉलेज लोढ़ी पहुंचाया। मेडिकल क...