सोनभद्र, सितम्बर 22 -- Sonbhadra News: ओबरा। बिल्ली मारकुंडी स्थित एक खदान में पेटीदारी करने के बाद भुगतान नहीं होने की शिकायत पर मंगलवार को ओबरा पुलिस ने तीन लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। पीड़ित राजेश सिंह, राज सुशील पासवान तथा पप्पू खान एवं राहुल पांडेय निवासी ओबरा ने संयुक्त रूप से ओबरा थाना में दी तहरीर में बताया कि बिल्ली मारकुंडी खाना क्षेत्र में स्थित एक पत्थर खदान में ओवर बार्डिंग हटाने एवं पोकलेन चलाने आदि काम किया गया था। इसका पैसा आरोपी अमर अग्रवाल, सचिन अग्रवाल तथा चंद्र प्रकाश सिंह तीनों निवासी छत्तीसगढ़ अज्ञात ने पूरा पेमेंट करने के आश्वासन पर खदान में कार्य किया गया, लेकिन भुगतान मांगने पर आज कल कहते हुए पेमेंट नही कर रहे है। ओबरा पुलिस तहरीर के आधार पर तीनो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर द...