सोनभद्र, अगस्त 19 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर। भारी बारिश के चलते एनसीएल खड़िया परियोजना में आउटसोर्स कम्पनियों द्वारा सुरक्षा का हवाला देते हुए काम बंद करने की नोटिस चस्पा कर दी। इसके विरोध में आउटसोर्स श्रमिको ने एनसीएल खड़िया परियोजना महाप्रबंधक कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर एनसीएल प्रबन्धन को ज्ञापन सौंप काम बंद न कराने की मांग की है। कहा कि इससे उनके समक्ष भूखमरी के हालात पैदा हो सकते है। एनसीएल प्रबन्धन ने बताया कि इसकी सूचना मिलते ही परियोजना प्रबन्धन ने आउटसोर्स कम्पनी के प्रबन्धन को तलब किया। उनसे तत्काल उन स्थानों पर जहां बरसात में कार्य हो सकता है कार्य करने के निर्देश दिये गये। कंपनी प्रबंधन के निर्देश पर इसके बाद मजदूर काम पर लौटे तब जाकर मामला शांत हुआ।आउटसोर्स कंपनी प्रबंधन का कहना था कि तीन दिनों से हो रही लगातार बारि...