Sonbhadra News: कांवर यात्रा होगी हाईटेक, प्रमुख मार्ग पर लगाए जाएंगे 96 कैमरे
सोनभद्र, जुलाई 24 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। श्रावण मास एवं कांवर यात्रा को सुरक्षित, सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। कांवरियों की सुरक्षा को लेकर इस बार जिले के प्रमुख मार्गों पर 96 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कांवर यात्रा को हाईटेक किया जाएगा। 30 जुलाई से श्रावण मास की शुरूआत हो रही है। इसको देखते हुए प्रशासन की तरफ से व्यापक तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने अल्ट्राटेक के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड के माध्यम से जनपद के प्रमुख कांवर मार्गों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों पर 95 सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराए जाने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- प्रमुख शिवालायों, घाटों व मार्गों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.