Sonbhadra News: कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना
सोनभद्र, जुलाई 31 -- Sonbhadra News: विंढमगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सावन माह के पावन अवसर पर विंढमगंज क्षेत्र के कोलिनडूबा एवं मेदनीखाड़ गांव से नवयुवक कांवरियों का जत्था शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर, झारखंड के लिए रवाना हुआ। बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। रवाना होने से पूर्व कांवरियों ने भगवान शिव, श्रीराम-हनुमान मंदिर एवं दीहवार बाबा के स्थान पर पूजा-अर्चना कर क्षेत्र व देश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। ग्रामीणों और परिजनों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर उनकी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। श्रद्धालु सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। यह भी पढ़ें- मिहिजाम में कांवरिया जत्था का भव्य स्वागत बाबा धाम के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.