सोनभद्र, अक्टूबर 29 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। डॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी के अवसर पर गुरुवार को विकास खंड चतरा के सोढ़ा-दुपटिया में जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव (कर्मा महोत्सव) का आयोजन किया गया। सेवा समर्पण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव में जनजातीय संस्कृति, परंपरा और लोककला की झलक देखने को मिली। क्षेत्र की दर्जनों टोलियों ने कर्मा नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी समृद्ध विरासत को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा और बालासाहब देशपांडे के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद आयोजन समिति की ओर से अतिथियों को बैज अलंकरण और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भीखमपुर, सिलथम, दुपटिया और आदिवासी इंटर कॉलेज सहित क्षेत्र की दर्जनों टोलियों ने...