Sonbhadra News: कर्मसार में ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत
सोनभद्र, अगस्त 18 -- Sonbhadra News: ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के रेणुका पार क्षेत्र के पनारी ग्राम पंचायत के कर्मसार टोला में मंगलवार शाम करीब चार बजे ढलान पर खड़ा ट्रैक्टर अचानक चल पड़ा। इसकी चपेट में आने से ट्रैक्टर मालिक की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज के मोर्चरी हाउस भेजवा दिया। पनारी ग्राम पंचायत के प्रधान पति लक्ष्मण यादव ने बताया कि 36 वर्षीय संत कुमार यादव पुत्र रामजी यादव का ट्रैक्टर घर के पास ढलान पर खड़ा था। चालक ने हैंडब्रेक नहीं लगाया था और पहिए के नीचे पत्थर भी नहीं लगाया गया था। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक ढलान से नीचे की ओर चल पड़ा। संत कुमार उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें ओबरा परियोजना अस्पताल ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.