Sonbhadra News: करोड़ों के सौंदर्यीकरण के बीच बदहाली पर आंसू बहा रहा दुद्धी का रेलवे उद्यान
सोनभद्र, जुलाई 9 -- Sonbhadra News: दुद्धी,हिंदुस्तान संवाद। एक ओर आदर्श नगर पंचायत दुद्धी में करोड़ों रुपये खर्च कर नगर को सुंदर बनाने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर स्थित वर्षों पुराना रेलवे उद्यान सरकारी उपेक्षा की मार झेल रहा है। कभी अपनी हरियाली, कृत्रिम झरने और अशोक स्तंभ के कारण यात्रियों व नगरवासियों का पसंदीदा स्थल रहा यह उद्यान आज बदहाली की ऐसी तस्वीर बयां कर रहा है, जो विकास के दावों पर सवाल खड़े करने के लिए काफी है। उद्यान की जालीनुमा बाउंड्री कई जगह से टूट चुकी है, कई पिलर धराशायी हो चुके हैं और बीचों-बीच स्थापित अशोक स्तंभ भी उपेक्षा का साक्षी बन गया है। चारों ओर फैली गंदगी, सूखे पौधे और वीरान पड़ा परिसर यह बताने के लिए काफी हैं कि वर्षों से इस स्थल की किसी ने सुध नहीं ली। हजारों यात्रियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.