सोनभद्र, सितम्बर 6 -- Sonbhadra News: दुद्धी,हिंदुस्तान संवाद। नगर पंचायत दुद्धी में करोड़ों रुपये की लागत से लगाए गए 234 एलईडी स्ट्रीट लाइट पोलों की स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इनमें 50 से अधिक पोल लंबे समय से बंद पड़े हैं। वहीं कई स्थानों पर ऐसे पोल भी दिखाई दे रहे हैं, जिन पर एलईडी लाइट ही नहीं लगी है और केवल खंभे खड़े हैं।स्थानीय निवासी दीपक, राकेश, रमेश और बाबू का दावा है कि नगर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाए गए इन स्ट्रीट लाइट पोलों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद कई स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था सुचारु नहीं है। इससे योजना के क्रियान्वयन और रखरखाव को लेकर लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने स्ट्रीट लाइट पोलों की वायरिंग को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि क...