सोनभद्र, अक्टूबर 22 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज में करियर मेले का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग के समन्वय से आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और आकर्षक प्रदर्शनी लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मेविस टॉक ने छात्राओं की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया। इस दौरान छात्राओं और शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया...