सोनभद्र, अक्टूबर 1 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र की घघरी ग्राम पंचायत में करंट की चपेट में आने से रोलर चालक गंभीर रूप से झुलस गया। सड़क मरम्मत के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। बभनी के घघरी गांव में सड़क मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसी दौरान 25 वर्षीय मनोज निवासी मिर्जापुर रोलर को ट्रक पर से खाली कर रहा था। रोलर की ऊंचाई अधिक होने के कारण वह सड़क के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों के संपर्क में आ गया। तार के संपर्क में आते ही रोलर में करंट उतर गया और मनोज उसकी चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़ा। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रॉबर्ट्सगंज रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बभनी अरविंद ...