Sonbhadra News: कभी धूप कभी छाए बादल, उमस बढ़ी
सोनभद्र, जुलाई 8 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में बुधवार को कभी धूप कभी बादल छाए रहे। पिछले दो दिन से रुक-रुक कर हुई झमाझम बारिश से जहां लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की थी, वहीं बुधवार को फिर धूप निकलने से उमस बढ़ गई। शाम को भी उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। सोनांचल में पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया था। लोगों ने उमस भरी गर्मी से काफी राहत महसूस की थी। वहीं अच्छी बारिश होने के बाद किसान भी खुश नजर आ रहे थे। बारिश के बाद किसानों ने कृषि कार्य तेज कर दिया। वहीं बुधवार को सुबह से ही धूप निकल गई। यह भी पढ़ें- Bhabua News: बारिश के बाद धीमी हवा और धूप ने बढ़ाई चुनचुनाहट बुधवार को पूरे दिन कभी धूप कभी बादल छाए रहने से एक बार फिर लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। पूरे दिन धूप और बादल के कारण उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.