सोनभद्र, जुलाई 29 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के डूभा बाजार में मंगलवार रात कपड़ा व्यवसाई के पुत्र पर अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वह रात में घर के बाहर टहलने निकला था। हमला करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। बभनी थाना क्षेत्र के डूभा गांव निवासी 23 वर्षीय प्रिंस कुमार पुत्र बिगन प्रसाद मंगलवार रात घर से टहलने के लिए निकला था। इसी दौरान डूभा बाजार के पास अज्ञात लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा उसे तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र म्योरपुर ले गए। म्योरपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रे...