सोनभद्र, अगस्त 25 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अमवार में मंगलवार की सुबह एक किशोरी का संदिग्ध परिस्थितियों में कनहर बांध में शव उतराया मिला। वह रविवार की रात से अपने घर से लापता थी। परिजनों ने काफी तलाश के बाद पुलिस को सोमवार की शाम घटना की जानकारी दी। मंगलवार की सुबह उसका बांध में उतराया शव मिला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अमवार पुनर्वास कालोनी निवासी रमाशंकर ने बताया कि रविवार को परिवार के सभी लोग रिश्तेदारी में गए थे। उनकी 17 वर्षीय अंजली घर पर अकेली थी। देर रात जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो अंजली घर पर नहीं थी। इसके बाद उन्होंने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नही चला। सोमवार की शाम को उन्होंने घटना की जानकारी अमवार चौकी पुलिस को त...