Sonbhadra News: कनहर बांध के ऊपर से आवागमन की मिली अनुमति
सोनभद्र, अगस्त 5 -- Sonbhadra News: दुद्धी,हिंदुस्तान संवाद। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर कनहर सिंचाई परियोजना के माध्यम से निर्मित कनहर बांध स्पिलवे के ऊपर से सीमित समय के लिए आवागमन की अनुमति प्रदान कर दी गई है। इस निर्णय से बांध के आस-पास के दर्जनों गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।उपजिलाधिकारी अशोक गुप्ता ने बताया कि ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 9 बजे तक तथा शाम को 5 बजे से 6 बजे तक कनहर बांध के ऊपर से आवागमन की अनुमति दी गई है। निर्धारित समय में पैदल यात्री एवं दोपहिया वाहन चालक आवश्यक सतर्कता बरतते हुए आवागमन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र निर्धारित समय के दौरान स्थानीय पुलिस बल तैनात रहेगा। अमवार चौकी के आरक्षी शिव प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.