सोनभद्र, सितम्बर 11 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील के अमवार स्थित कनहर सिंचाई परियोजना बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बांध का जलस्तर बढ़ने से गुरुवार को चार फाटक खोल दिया गया है।मध्य प्रदेश और छत्तीसग़ढ में भारी बारिश के कारण शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे बांध का जलस्तर 262.900 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद सिंचाई विभाग ने बांध के चार फाटक खोलकर जल निकासी शुरू कर दी है। विभाग के अनुसार गेट नंबर 4, 5, 9 और 11 को दो-दो मीटर खोलकर करीब 2200 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे कनहर नदी के जलस्तर में भी बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है। बांध का जलस्तर बढ़ने को देखते हुए सिंचाई विभाग ने नदी किनारे जीवन-यापन करने वाले लोगों और पशु चराने वाले चरवाहों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। लोगों से नदी के तेज बहाव...