सोनभद्र, नवम्बर 4 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव स्थित सेमर मोड़ के पास बुधवार सुबह आटो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घर के पास सड़क पर खेल रहे बालक को पड़ोस के ही आटो चालक ने टक्कर मार दी। परिजन उसे लेकर सीएचसी दुद्धी पहुंचे, जहां करीब साढ़े पांच घंटे तक चले उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। कटौली गांव निवासी 10 वर्षीय रिशु राज पुत्र दीपक कुमार बुधवार सुबह करीब सात बजे स्कूल जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान वह घर के पास सड़क पर खेल रहा था। आरोप है कि तभी पड़ोस का एक व्यक्ति आटो लेकर वहां पहुंचा और बालक को टक्कर मार दिया। हादसे में रिशु गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। पर...