Sonbhadra News: कजरी उत्सव में झूमे श्रोता
सोनभद्र, अगस्त 26 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था सोन संगम ने पवित्र श्रावण मास में सांस्कृतिक श्रृंखला के तहत कजरी उत्सव का आयोजन एनटीपीसी आवासीय परिसर में किया। कार्यक्रम की शुरुआत रमाकांत पांडेय एवं विजय शंकर उपाध्याय की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद परंपरागत कजरियां ढोलक, झाल, करताल जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ प्रस्तुत की गयीं, जिनका श्रोताओं ने भरपूर आनंद लिया। अध्यक्षता वरिष्ठ प्रबंधक एनसीएल दुद्धीचुआं राजनाथ दुबे और संचालन डा मानिक चंद पांडेय ने किया। इस मौके पर मृत्युंजय सिंह, डॉ प्रदीप यादव, माहिर मिर्जापुरी, चंद्रशेखर जोशी, मुकेश सिंह, सीताराम, गौतमी, उर्वि, करुणा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.