Sonbhadra News: कंचन ज्वेलर्स डकैती कांड का आखिरी आरोपी गिरफ्तार
सोनभद्र, अक्टूबर 24 -- Sonbhadra News: सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। सिंगरौली के जयंत स्थित कंचन ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में पुलिस ने छठवें और अंतिम आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राहुल कुमार को जयंत पुलिस ने साइबर सेल सिंगरौली और आरपीएफ जबलपुर की मदद से जबलपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चेन्नई से लौटने के बाद पुन: भागने की फिराक में था। इसी के साथ सितंबर को हुई इस वारदात में शामिल सभी आधा दर्जनआरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। आरोपी से उसकी निशानदेही पर 11 सोने के जेवर, चांदी की दो मूर्तियां, 4,750 रुपए नकद, एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने करीब एक महीने पहले वारदात को अंजाम देने की तैयारी शुरू कर दी थी। झारखंड के गढ़वा जिले में हथियारों के बल पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.