सोनभद्र, नवम्बर 3 -- अनपरा प्रीमियर लीग में ऊर्जान्चल टाइगर्स चैंपियन Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा कॉलोनी के ऑपरेटिंग स्टॉफ मनोरंजन केंद्र में चल रहे अनपरा प्रीमियर लीग सीजन- 5 के फाइनल में ऊर्जान्चल टाइगर्स ने औड़ीमोड़ इंडियंस को 8 विकेट से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में रेनुसागर हिंदुस्तानी को हरा अनपरा लायंस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । 23 अक्टूबर से प्रारंभ इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों के 110 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया । फाइनल में औड़ीमोड़ इंडियंस ने 12 ओवरों में 7 विकेट खोकर 48 रन बनाये जिसमें प्रदीप-मनोज ने 16-16 रन बनाए, ओमी ने 3, विनोद यादव ने 2 विकेट लिए जवाब में ऊर्जान्चल टाइगर्स ने 4.4 ओवरों में बिना विकेट खोए लक्ष्य को पा लिया, दिलीप 25 नाबाद, कप्तान राजकुमार जायसवाल ने 20 नाबाद...