Sonbhadra News: ओबरा ब ताप की 200 मेगावाट की 9वीं इकाई बंद
सोनभद्र, नवम्बर 1 -- Sonbhadra News: ओबरा। स्थानीय तापीय परियोजना की ब ताप विद्युत गृह की 200 मेगावाट क्षमता की 9वीं इकाई में तकनीकी गड़बड़ी आ जाने से रविवार को बंद हो जाने से ओबरा परियोजना का बिजली उत्पादन लड़खड़ा गया है। जबकि सी परियोजना की 660 मेगावाट क्षमता की पहली इकाई पहले से ही बंद चल रही है। बंद इकाई को चालू करने को लेकर बिजली प्रबंधन युद्ध स्तर पर जुटा हुआ है। समाचार लिखे जाने तक ब ताप विद्युत गृह की 200 मेगावाट क्षमता की 10 वीं इकाई से लगभग 110 मेगावाट तथा 11वीं इकाई से लगभग 85 मेगावाट एवं 12 वीं इकाई से लगभग 140 मेगावाट तथा 13वीं इकाई से 102 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था। वही ओबरा सी परियोजना की 660 मेगावाट क्षमता की दूसरी इकाई से लगभग 620 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.