सोनभद्र, जुलाई 29 -- Sonbhadra News: ओबरा। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी में अध्ययनरत छात्र ओबरा निवासी प्रशांत यादव ने एमए की कक्षा में पूरे विश्वविद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रशांत ने इस उपलब्धि से ओबरा नगर ही नहीं जनपद सोनभद्र का नाम रोशन किया है। मंगलवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर वाराणसी में आयोजित दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति राज्यपाल आंनदीबेन पटेल तथा कुलपति प्रोफेसर एके त्यागी ने प्रशांत यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वही प्रशांत यादव बैडमिंटन के राष्ट्रीय खिलाड़ी भी है। पूर्व में एनसीसी के कैडेट भी रहे। इनके पिता केदार प्रसाद यादव एक विद्यालय में लेक्चरर के पद पर कार्यरत है। उनकी इस उपलब्धि पर ओबरा चेयरमैन चांदनी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी, समाज सेवी रमेश सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के...