सोनभद्र, अगस्त 11 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र की गुरमा चौकी अंतर्गत मारकुंडी के बहेरा टोला के पास मंगलवार सुबह करीब आठ बजे तेज रफ्तार ऑटो और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार सहायक अध्यापिका घायल हो गई। मारकुंडी के पनिकिनिया प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका 35 वर्षीय कनकलता यादव स्कूटी से विद्यालय जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो नाबालिग चालक तेज रफ्तार और अनियंत्रित तरीके से चला रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...