Sonbhadra News: एसपी ने चोपन कस्बा चौकी का किया लोकार्पण
सोनभद्र, सितम्बर 25 -- Sonbhadra News: चोपन। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को चोपन कस्बा चौकी का लोकार्पण किया। कस्बा चोपन क्षेत्र में पुलिस की गश्त, निगरानी एवं चौकसी को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस चौकी कस्बा चोपन के भवन का मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कराकर सुंदरीकरण कराया गया। शुक्रवार को एसपी ने फीता काटकर विधि-विधान से पुलिस चौकी का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पुलिस चौकी के सक्रिय होने से कस्बा चोपन एवं आसपास के क्षेत्र में पुलिस की नियमित गश्त, निगरानी एवं चौकसी को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। इससे क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने के साथ ही आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं पुलिस से बेहतर समन्वय में भी सुविधा होगी। यह भी पढ़ें- Bagpat News: एसपी ने किया बावली में नवनिर्मित पुलिस चौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.