सोनभद्र, जुलाई 7 -- Sonbhadra News: घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। उपजिलाधिकारी घोरावल ने कार्य में लापरवाही पर राजस्व निरीक्षक को तहसील कार्यालय से संबंद्ध कर दिया गया है। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के लिए डीएम को पत्र लिखा गया है। उप जिलाधिकारी घोरावल आशीष त्रिपाठी ने बताया कि आवेदक राणा प्रताप पुत्र रामचंद्र निवासी तहसील मड़िहान जनपद मिर्जापुर द्वारा अपनी भूमि जो कि ग्राम घुआस में स्थित है, की फाटबंदी न्यायालय उप जिला अधिकारी घोरावल से कराई गई थी। इसमें न्यायालय द्वारा आदेश पारित करके फाटबंदी की गई थी। इस आदेश का अनुपालन मौके पर किया जाना था। आवेदक द्वारा कई बार प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए थे परंतु बार-बार राजस्व निरीक्षक दिनेश दुबे एवं क्षेत्रीय लेखपाल अजय विक्रम द्वारा लापरवाही की जाती रही। यह भी पढ़ें- Mirzapur N...