सोनभद्र, अगस्त 21 -- Sonbhadra News: घोरावल। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों का शुक्रवार को उप जिलाधिकारी विशाल कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में पठन-पाठन की स्थिति, शिक्षकों व स्टाफ की उपस्थिति, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति तथा मिड डे मील व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही बच्चों से वार्ता कर पढ़ाई तक हाल जाना। उन्होंने सर्वप्रथम पूर्व माध्यमिक कंपोजिट विद्यालय धुरकरी का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति, पठन-पाठन की स्थिति तथा मिड डे मील की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने स्वयं बच्चों को परोसे जा रहे मिड डे मील को ग्रहण कर भोजन की गुणवत्ता परखी और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Balrampur News: अवकाश पर मिले तीन शिक्षक, एक बिना ...