Sonbhadra News: एसडीएम ने बच्चों संग परखी मिड डे मील की गुणवत्ता
सोनभद्र, सितम्बर 8 -- Sonbhadra News: दुद्धी,हिंदुस्तान संवाद। कम्पोजिट विद्यालय दुद्धी में मंगलवार को उप जिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की साफ-सफाई, पठन-पाठन, शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति, बैठने की व्यवस्था तथा मध्यान्ह भोजन समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विद्यालय के किचन में पहुंचकर मध्यान्ह भोजन तैयार करने की व्यवस्था देखी। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया। इसके बाद बच्चों से बातचीत कर पढ़ाई की स्थिति और विद्यालय में आ रही समस्याओं की जानकारी ली। विद्यालय के खंड शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य ने पठन-पाठन से जुड़ी कुछ समस्याओं से एसडीएम को अवगत कराया। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का आवश्यक कार्रवाई कर समाधान कराने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.