Sonbhadra News: एसडीएम ने तहसील में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सोनभद्र, जुलाई 25 -- Sonbhadra News: दुद्धी। तहसील दुद्धी के नए उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता ने शनिवार को तहसील में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने तहसील परिसर, स्थानीय न्यायालय परिसर और व्यस्त कचहरी रोड का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, कार्यालयों के रख-रखाव और आम जनता को मिलने वाली सुविधाओं की बारीकी से जांच की। इसके साथ ही उन्होंने कचहरी रोड पर आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने वहां मौजूद अधिवक्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पाण्डेय, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामलोचन तिवारी ने संयुक्त रूप से एसडीएम का ध्यान कचहरी की गंभीर समस्याओं की ओर आकृष्ट कराया। बार अध्यक्षों ने न्यायालय परिसर के जर्जर भवनों व अधिवक्ताओं के चे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.