Sonbhadra News: एसडीएम की नियुक्ति न होने से परेशानी
सोनभद्र, जुलाई 23 -- Sonbhadra News: ओबरा। एक सप्ताह पूर्व उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह का स्थानांतरण होने के बाद किसी एसडीएम की नियुक्ति नहीं होने से अधिवक्ताओं सहित वादकारियों को हो रही खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर अधिवक्ता संघर्ष समिति ने एक बैठक गुरुवार को ओबरा तहसील में किया। बताया गया कि जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र सहित न्यायालय और विभिन्न काम नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समय छात्रों के प्रवेश का समय होने के नाते कागजात समय से नहीं बनने के कारण छात्रों का भविष्य अधर में पड़ गया है। बैठक में अधिवक्ता संघर्ष समिति तहसील ओबरा यह मांग करती है कि ओबरा तहसील में जल्द से जल्द उपजिलाधिकारी की नियुक्ति की जाए, जिससे आम जनमानस को हो रही परेशानियों से निजात मिल सके। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.