Sonbhadra News: एमएलसी चुनाव में 18591 मतदाता करेंगे मतदान
सोनभद्र, अक्टूबर 17 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले में खंड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है। इस चुनाव में कुल 18591 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए जिले में 13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। खंड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन के मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए 22 अक्टूबर को पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। जिले के सभी 13 मतदान केन्द्रों पर कुल 52 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही चुनाव व्यवस्था की निगरानी और बेहतर प्रबंधन के लिए चार जोनल मजिस्ट्रेट तथा 16 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। चुनाव के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.