Sonbhadra News: एमएलसी चुनाव : पांच बूथों पर 3596 मतदाता करेंगे मतदान
सोनभद्र, अक्टूबर 13 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश विधान परिषद एमएलसी के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में आगामी 23 अक्टूबर को कुल 3596 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान संपन्न कराने के लिए दुद्धी, बीजपुर, बभनी और बीना में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की तैयारी शुरू कर दी है। दुद्धी तहसील क्षेत्र में स्नातक निर्वाचन के लिए कुल 3261 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें दुद्धी में 1955 मतदाताओं के लिए विकास खंड कार्यालय के कमरा नंबर एक और तीन में मतदान की व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- यूपी एमएलसी चुनाव: वोटरों को 23 अक्टूबर को मिलेगा विशेष आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.