सोनभद्र, अक्टूबर 22 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत जिले में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियां अपने निर्धारित मतदेय स्थलों के लिए रवाना हुईं। जनपद में स्नातक निर्वाचन के लिए 21 तथा शिक्षक निर्वाचन के लिए 13 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन संबंधी आवश्यक सामग्री के साथ उनके निर्धारित मतदेय स्थलों के लिए रवाना किया गया। मतदान प्रक्रिया 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक संपन्न होगी। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देशित किया कि विधान परिषद वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की प्रक्रिया निष्पक...