सोनभद्र, अक्टूबर 4 -- Sonbhadra News: म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय विकासखंड के रासपहरी ग्राम पंचायत स्थित पंचायत भवन में रविवार को नाबार्ड के बैनर तले किसानों की जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। म्योरपुर एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की ओर से आयोजित गोष्ठी में किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के साथ कृषि से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। रासपहरी, खैराही, मधुबन समेत आसपास के गांवों के किसान इसमें शामिल हुए।म्योरपुर एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के सुनील कुमार ने किसानों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए मत्स्य पालन, तालाब निर्माण और प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने जैविक खेती अपनाने से होने वाले लाभों की जानकारी देते हुए किसानों को रासायनिक खेती पर निर्भ...