सोनभद्र, नवम्बर 6 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर। एनसीएल बीना आवासीय परिसर में एक एनसीएल कर्मी 45 वर्षीय सीनियर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मौत हो गई। बीना परियोजना के वर्कशॉप में सीनियर मैकेनिक के पद पर कार्यरत राजेश गोखे ड्यूटी करके गुरुवार को शाम को घर आये । बीना चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को राजेश गोखे नाश्ता करने बैठे थे कि अचानक उल्टी हुई और वह अचेत होकर फर्श पर गिर पड़े। पत्नी के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने अचेत पड़े राजेश गोखे को अटल अस्पताल बीना में भर्ती करवाया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा लगभग 12 साल का है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए दुद्धि रवाना कर दिया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता लगने की बात पुलिस ने कही है।

हिं...