Sonbhadra News: एनटीपीसी विंध्यनगर में श्रमिकों का विरोध प्रदर्शन
सोनभद्र, अक्टूबर 13 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विंध्यनगर में मंगलवार को संविदा श्रमिकों ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। परियोजना के एक नम्बर गेट पर विरोध जता रहे संविदा कर्मियों का आरोप था कि उन्हे नियमानुसार ज्वाइनिंग लेटर निर्गत नही किये गये है। न ही संविदाकर्मियों के वेतन का भुगतान तय तारीख पर हो रहा है। इसके अतिरिक्त अवकाश का भुगतान नही मिलता, सुरक्षा उपकरणों में कोताही एवं मेडिकल चेकअप,पेमेंट स्लिप, आदि की मांग भी उन्होने ने की। संविदाकार इस मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.