Sonbhadra News: एनटीपीसी आवासीय परिसर में बाढ़ जैसे हालात, फंसे सात लोगों को निकाला
सोनभद्र, अगस्त 17 -- Sonbhadra News: बीजपुर। क्षेत्र में रविवार की रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण एनटीपीसी अवासीय परिसर में बाढ़ जैसे हालात हो गए। कालोनी में पानी भर गया। सीआईएसएफ फायर विंग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 बच्चों सहित एक ही परिवार के 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आपात स्थिति आधी रात के करीब पैदा हुई, जब तरंग ऑडिटोरियम और क्वार्टर नंबर अ-143 के पास के आवासीय इलाके में बारिश का पानी भर गया। देखते ही देखते जलस्तर लगभग 4.5 फीट तक पहुंच गया, जिससे कई लोग अपने ही घरों में फंस गए। रात करीब 12 बजे एनटीपीसी के वरिष्ठ प्रबंधक (एचआर) धर्मेंद्र गिरि से सूचना मिलते ही सहायक कमांडेंट (फायर) आलोक कुमार चौधरी ने तुरंत रेस्क्यू टीम को मौके के लिए रवाना किया। घने अंधेरे और कमर तक भरे पानी के बीच दमकलकर्मियों ने जलमग्न क्वार्टरों में तला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.