सोनभद्र, अगस्त 30 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। एनसीएल झिंगुरदा परियोजना में शनिवार को अंतरक्षेत्रीय क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। प्रतिस्पर्धा में एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों से महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने भाग लिया। क्रॉस कंट्री रेस के अंतर्गत पुरुष प्रतिभागियों द्वारा 8 किमी एवं महिला प्रतिभागियों द्वारा 2.5 किमी की दूरी तय की गयी। व्यक्तिगत प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में जयंत क्षेत्र से जगत कुमार वैश्य ने पहला, सतीश कुमार ने दूसरा और अमलोरी से यू. पी. सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । महिला वर्ग में एनएससी से मीना कुमारी ने प्रथम, हेमलता कुमारी ने दूसरा और सीता साहू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ ग्रुप चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में क्रमश: जयंत क्षेत्र प्रथम एवं निगाही क्षेत्र द्वितीय स्थान पर रहा एवं मह...