Sonbhadra News: एनएच-39 पर मरम्मत कार्य शुरू, विभाग ने लिया संज्ञान
सोनभद्र, सितम्बर 29 -- Sonbhadra News: विंढमगंज,हिन्दुस्तान संवाद। विंढमगंज मुख्य बाजार स्थित एनएच-39 पर मां काली मंदिर के पास लंबे समय से सड़क पर बने गड्ढे के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। गड्ढे के चलते बराबर यहां दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई थी। स्थानीय लोगों के माध्यम से सड़क की मरम्मत की मांग लंबे समय से की जा रही थी। मंगलवार को संबंधित विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया। मौके पर सड़क के गड्ढे को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। मरम्मत कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों और राहगीरों ने राहत की सांस ली है। नागरिकों का कहना है कि सड़क खराब होने के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब मरम्मत शुरू होने से आवागमन सुगम होने की उम्मीद है। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.