Sonbhadra News: एनएचएम संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी
सोनभद्र, अक्टूबर 9 -- Sonbhadra News: सोनभद्र,संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम के संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह के निर्देश पर जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना देकर समान कार्य-समान वेतन और नियमितीकरण की मांग उठाई। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से लंबे समय से लंबित मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि एनएचएम संविदा कर्मचारी लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों का समाधान नहीं होने के कारण आंदोलन करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Pili...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.