Sonbhadra News: एड्स नियंत्रण कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार कर धरना
सोनभद्र, अक्टूबर 14 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा और लंबित मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण कर्मचारी संघ ने बुधवार को कार्य बहिष्कार कर कार्यालय के समक्ष धरना दिया। मांगें पूरी नहीं होने पर 16 अक्टूबर से प्रदेश भर में एड्स नियंत्रण सेवाएं ठप करने और लखनऊ के ईको गार्डन में भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी। इस दौरान उन्होंने नियमितीकरण, सेवानिवृत्ति की आयु तक नौकरी की सुरक्षा, तीन वर्षों से लंबित 20 प्रतिशत अतिरिक्त पारिश्रमिक का भुगतान, सेवा से हटाए गए कर्मचारियों का समायोजन, बीमा सुविधा, पारस्परिक स्थानांतरण और भर्ती में आयु सीमा में छूट दिए जाने की मांग की। संघ ने चेतावनी दी है कि समय रहते मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन और व्यापक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: मांगों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.