Sonbhadra News: एक साल से अधूरा पड़ा अंत्येष्ठि स्थल से परेशानी
सोनभद्र, सितम्बर 3 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। बभनी का मुख्य अंत्येष्ठि स्थल पिछले करीब एक वर्ष से अधूरा पड़ा है। निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण बरसात में ग्रामीणों को अंतिम संस्कार करने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के दौरान शव को सुरक्षित रखने और लोगों के बैठने तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों के मुताबिक अंत्येष्ठि स्थल पर शेड का निर्माण अब तक पूरा नहीं हुआ है। बारिश होने पर खुले आसमान के नीचे ही अंतिम संस्कार करना पड़ता है। इससे मृतक के परिजनों और अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों को काफी दिक्कत होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य पूरा कराने को लेकर कई बार ग्राम पंचायत और ब्लॉक के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- Banda News: तंबू लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.