Sonbhadra News: एक सप्ताह से बिजली गुल, ग्रामीणों में आक्रोश
सोनभद्र, सितम्बर 26 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत में पिछले एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार कई दिनों से बिजली नहीं मिलने से ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने की सूचना कई बार विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों के अनुसार कर्मचारी मौके पर पहुंचकर फॉल्ट की जांच करने के बाद लौट जाते हैं, लेकिन बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाती। कभी एक टोले तो कभी दूसरे टोले में फॉल्ट होने की बात कहकर आपूर्ति बहाल करने में कई-कई दिन लग रहे हैं। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: 12 दिनों से बिजली गुल, ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.